विकास जैसा होना चाहिए गोविन्द नगर विधानसभा का सम्राट -क्षेत्रीय जनता
                                                            प्रकाश प्रभाव
कानपुर नगर
विकास जैसा होना चाहिए गोविन्द नगर विधानसभा का सम्राट -क्षेत्रीय जनता
कानपुर नगर की गोविन्द नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सम्राट विकास यादव की लोकप्रियता जनता के बीच बेशुमार है । क्षेत्रीय जनता के अनुसार सम्राट विकास यादव हर पल उनके बीच उपलब्ध रहते है और विगत पांच वर्षो से लगातार जनता के संपर्क में रहे और लगातार जनता की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करते रहे।
जहां एक और प्रत्याशी चुनाव के बाद क्षेत्र में दिखाई नही देते या यूं कहे की विलुप्त हो जाते है वही दूसरी ओर सम्राट विकास यादव लगातार जनता के बीच रहे और समय समय पर उनकी समस्याओं का समाधान किया। सम्राट विकास यादव के बारे में बताते है कि सिर्फ गोविन्द नगर ही नही अपितु पूरे कानपुर में किसी को भी उनकी जरूरत पड़ी है तो उन्होंने उसकी समस्या का समाधान किया है ।
 जनता के लिए उनका समय समय पर उच्चाधिकारियों से भी वाद विवाद हुआ। बर्रा का सुजीत हत्याकांड हो या मनीष गुप्ता हत्या काण्ड हो सम्राट विकास यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके परिवार वालो को मदद पहुंचाई। सम्राट विकास यादव ने जनता के लिए अपना धर्म निभाया अब जनता की बारी है की वह अपना धर्म निभाए।
                                                                    
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments