डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


जनता की पसीने की कमाई पर डकैती डाल रही है सरकारः अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, 25 जून।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी प्रेसनोट में बताया कि आज पूरे सूबे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। लखनऊ में गांधी प्रतिमा के सामने इक्का गाड़ी खुद खींचते प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू समेत दर्जनों कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की पुलिस ने धक्का-मुक्की के बाद हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 पैसा था। लेकिन जनता विरोधी भजापा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर   23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानि कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है।

कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में है। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

गिरफ्तार प्रदेश अध्यक्ष को देर शाम ईको गार्डन से मय कार्यकर्ताओं के साथ रिहा कर दिया गया।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *