डबल इंजन की सरकार कर रही सबका विकास
- Posted By: Dinesh Kumar 
                                                                            
                                                                    
                                 - राजनीति
 - Updated: 23 February, 2022 21:03
 - 1890
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 23/02/2022
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
डबल इंजन की सरकार कर रही सबका विकास
कौशांबी। डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है। अन्य सरकारों के समय बिजली पानी खाद के लिए मारामारी होती थी। लेकिन अब किसी गरीब मजदूर किसान या व्यापारी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने टेवा स्थित मैदान में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। गांव गरीब किसी को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कोरोना काल में भी हम लोगों ने गरीबों की हर तरह से सहायता किया है। विपक्षी कोशिश टीका करण को भी नकली बता रहे थे। लेकिन बाद में वही लोग पीछे से जाकर चुपचाप कोविड का टीका लगवा कर चले आए। कोरोना काल में कोई भी विपक्षी पार्टी बाहर निकल कर सामने आई कि गरीबों का दुख दर्द सुन सके। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने हर तरह से गरीबों की मदद किया है। रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज वह गंगा यमुना में पुल बनाकर आना जाना सरल किया है। लोगों को कानून व्यवस्था का एहसास करा कर माफियाओं को जेल की सलाखों में भेज दिया है। प्रदेश के किसानों को कोरोना काल में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। श्री मोदी जी ने कहा कि चुनाव का समय है। सभी पार्टियां बाहर निकल कर अपना अपना प्रचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी हर तरह से मजबूत होकर बहुमत के साथ जीतकर सरकार यूपी में बनाएगी। सिराथू विधानसभा के प्रत्याशी भाई केशव प्रसाद मौर्य को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। मंझनपुर सदर विधानसभा प्रत्याशी लाल बहादुर को जीता कर अपनी सरकार बनाएं। विधानसभा फूलपुर के पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह पटेल को भाजपा और अपना दल सोनेलाल की पार्टी से प्रत्याशी बनाया गया है। भारी मतों से जिताने का काम करें।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments