बसपा का सदस्यता अभियान गांव-गांव जोरो पर
- Posted By: Dinesh Kumar
- राजनीति
- Updated: 9 September, 2022 22:34
- 1268

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 09/09/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बसपा का सदस्यता अभियान गांव-गांव जोरो पर
कौशाम्बी। बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी कुमारी मायावती के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान जोरो पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनपद कौशांबी के विधानसभा चायल मूरतगंज में जिलाध्यक्ष रमेश गौतम की अगुवाई में एक बैठक बुलाई गई। विधानसभा कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष ने सदस्यों के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की वह सभी को मिलजुल कर पूरे विधानसभा में सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान किया जा सके। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ, विधानसभा महासचिव रामसुख सरोज, विधानसभा सचिव उमेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू, विधानसभा सचिव अवधेश साहू, सेक्टर अध्यक्ष मूरतगंज राजेंद्र कुमार उर्फ राजू गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments