भाजपा के वादे 'जुमले' हैं और वो जनता को 'झांसा' देते हैं - लोकदल

PPN NEWS
लखनऊ।
8 फरवरी 2022
भाजपा के वादे 'जुमले' हैं और वो जनता को 'झांसा' देते हैं - लोकदल
भाजपा का संकल्प पत्र को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने झूठा पत्र बताया है भाजपा द्वारा प्रदेश में आज संकल्प पत्र जारी करने पर लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू में वार्ता के दौरान प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2014 में झूठ का एक ऐसा संकल्प पत्र जारी किया गया था,और फिर एक बार आज भी एक नए झूठ के साथ यह संकल्प पत्र आज जनता के बीच में लाए है।
घोषणा पत्र आज के दौर में महज खानापूर्ति जैसी ही नजर आती हैं। कोई भी सरकार अपने द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र को पूरा नहीं करती है। भाजपा के कथनी और करनी में जनता ने अंतर देख लिया है। किसानों को मुफ्त बिजली देंगे। यह पहला वादा नहीं है और भी किसानों के लिए बड़े बड़े वादे किए थे उन वादों में किसानों को लाठियां खानी पड़ी, और किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी गई।
किसान की आय दुगनी करने का वादा संकल्प पत्र से गायब है।संकल्प पत्र को झूठ और वादा खिलाफी बताया है। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके वादे आज तक पूरी नहीं कर पाई है।
इसलिये उसने नीरस घोषणापत्र जारी किया है। सरकार की विदाई की बेला में जारी किया गया संकल्प पत्र औचित्यहीन और अप्रासंगिक है। पहले जो कहा था वह तो नहीं कर पाये, अब एक बार फिर झूठ का पुलिंदा सामने लेकर आ गये हैं।
इस बार झूठे संकल्प पत्र के साथ साथ भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जनता संकल्पित है ।
भाजपा का संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार के लिए लाठी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था ध्वस्त महिलाएं असुरक्षित,जैसी बात दुबारा से जनता विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में मौका नहीं देने वाली है।
Comments