भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल*

भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल*

*भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल*      



पी पी एन न्यूज



(कमलेन्द्र सिंह)


  जहानाबाद /फतेहपुर                  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर  भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के गुर बताए गए रविवार को मण्डल जहानाबाद के  अंतर्गत रिंद नदी के समीप एक पॉलिटेक्निक स्कूल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने की कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पंचायत चुनाव की तैयारी करें इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी ने भी पंचायत चुनाव में दमखम के साथ लड़ने की बात कही बैठक में प्रमुख रूप से मोना शुक्ला जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, बैजनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा कद्दावर एवं पूर्व निकाय प्रकोष्ठ संयोजक जय सिंह सेंगर,  रमाकांत वर्मा, जयंती देवी वर्मा, डॉ वी के साहू, राहुल तिवारी, शिव गोपाल शुक्ला, महेश चौरसिया सहित आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *