कांग्रेस में शामिल हुए सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव

PPN NEWS
लखनऊ
Report - Monu Safi
दिनांक- 12-6-21
कांग्रेस में शामिल हुए सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव
यूपी के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना शुरू हो गया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
उनके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिला रहा है। यहीं नहीं 10 हजार करोड़ रूपये गन्ना किसानों का बकाया हैं। यहीं नहीं अजय कुमार लल्लू ने कहा कि एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है।
70 से अधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता का आर्शीवाद कांग्रेस को जरूर मिलेगा। तो वहीं सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी जनता के मुद्दे को लगातार उठाती है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी ।
Comments