उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की अखिलेश सरकार में ही संभव- सुशीला सरोज

PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट, सुरेंद्र शुक्ला
उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की अखिलेश सरकार में ही संभव- सुशीला सरोज
मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही संभव है। समाजवादी सरकार बनने पर समाज के सभी वर्गो का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित होगा। नौजवानों को रोजगार, महिला सुरक्षा और व्यापारियों के कल्याण हेतु समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है।
समाजवादी पार्टी की जनहितैषी और कल्याणकारी नीतियों के प्रति आम जनता में भरोसा है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर दिया है। वहीं निवर्तमान विधायक अम्ब्रीश पुष्कर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा धोखा किया है इतना धोखा तो किसी और दल ने नहीं दिया।
कमाई आधी कर दी महंगाई बढ़ गई है। डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। खाद की बोरी में 5 किलो खाद की चोरी हो गई।
वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर बहादुर सिंह ने कहा कि आप लोगों को उत्तर प्रदेश को बचाने के अलावा अपने खेतों को अन्ना जानवरों से भी बचाने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकिल वाला बटन दबाकर सपा की सरकार बनाना है।
इस मौके पर सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि हम सबके नेता अखिलेश यादव ने किसानों की मदद के लिए अन्न का संकल्प लिया है।
इस बार किसान भाईयों ने तय किया है कि किसान विरोधी भाजपा को माफ नहीं करेंगे बल्कि भाजपा को साफ करेंगे।
सभा का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत व उमेश वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मानसिंह वर्मा, नीरज सिंह, अनिल पासी, कुलदीप यादव, महिला सभा की उपाध्यक्ष अंजू यादव, मोहम्मद शब्बीर प्रधान, मायावर्मा, भरत यादव, राम मगन रावत, गौरव जायसवाल, नागेश प्रताप सिंह, रामदीन वर्मा प्रधान, रेनू, सरस्वती, मोहम्मद वहीद चेयरमैन अमेठी और विकास सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments