जमोलिया में युवक ने बाग में फंदा लगाकर दी जान

जमोलिया में युवक ने बाग में फंदा लगाकर दी जान

जमोलिया में युवक ने बाग में फंदा लगाकर दी जान

लखनऊ में किराये की दुकान पर काम करता था मृतक।

डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया।

रहिमाबाद लखनऊ। लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमोलिया में शनिवार को एक युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, रामविलास मौर्य का 30 वर्षीय पुत्र सत्यम मौर्य, जो लखनऊ में एक किराये की दुकान पर काम करता था, उसका शव गांव के ही एक आम के पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक शादीशुदा था और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है, पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

​पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के पिता से प्राप्त लिखित सूचना के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव विच्छेदन गृह, केजीएमयू लखनऊ भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *