काकोरी में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

काकोरी में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

काकोरी में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

काकोरी में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

प्रेम प्रसंग का मामला, पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच।

काकोरी लखनऊ। राजधानी के काकोरी क्षेत्र के बरगद ताला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 23 वर्षीय युवती का शव उसके अपने ही कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से बने फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान शालनी के रूप में हुई है, जो ब्रजपाल यादव की पुत्री थी। गुरुवार को हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।

​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मृतका के घर के बाहर एकत्र हो गई। स्थानी लोगों ने इस दुखद मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर काकोरी के पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद फील्ड यूनिट को भी साक्ष्य जुटाने के लिए निर्देश दिए गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामे की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मृतका के भाई शैलेंद्र यादव और पिता ब्रजपाल यादव सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

​काकोरी के पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मृतका के पिता ब्रजपाल यादव ने थाने में एक युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने उक्त युवक पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने और उसे इस आत्मघाती कदम के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

​पुलिस प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिता से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है, ताकि मृत्यु के सही और स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *