युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 August, 2026 19:57
- 40

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
गले में दुपट्टा डालकर पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
पुलिस ने शुरू की पंचायतनामे की कार्रवाई, वजह अभी साफ नहीं
काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के गांव समदा में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया और लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रशेखर रैदास पुत्र रामसनेही के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर का रहने वाला था और फिलहाल अपने परिवार के साथ समदा गांव में रह रहा था।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई पंकज रैदास ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के पीछे स्थित बाग में उसका भाई चंद्रशेखर बबूल के पेड़ पर काले रंग के दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
वही इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को नीचे उतारे जाने से पहले पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई, ताकि जांच में कोई कमी न रह जाए। इसके बाद फील्ड यूनिट को भी सूचित कर दिया गया, जो जांच के लिए मौके पर पहुंच रही है। पुलिस अब मृतक के शव का पंचायतनामा तैयार कराकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।
Comments