काकोरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा

काकोरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा

काकोरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा

काकोरी के रहमान खेड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शरीर पर मिले गहरे जख्म।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त की कोशिशें जारी।

काकोरी लखनऊ। मंगलवार को काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहमान खेड़ा में रेलवे लाइन पर एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। शाम करीब छह बजे स्टेशन मास्टर काकोरी द्वारा दिए गए मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल हरदोई-लखनऊ डाउन लाइन पर खंबा नंबर 1091/6 के पास पाया गया, जहां युवक का शव ट्रैक के किनारे उत्तर दिशा में पड़ा हुआ था।

​मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने काले रंग की चेकदार शर्ट और मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी और कमर पर काली बेल्ट बंधी हुई थी। ट्रेन की चपेट में आने के कारण युवक के सिर और शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान भी ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसकी पहचान स्पष्ट हो सके।

​मामले की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ स्थित शव गृह भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और थानों को सूचना देने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *