जहां पर नारियों की पूजा होती है वही देवता करते हैं निवास --सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- खबरें हटके
- Updated: 8 March, 2022 20:58
- 1167

PPN NEWS
प्रतापगढ
08.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जहां पर नारियों की पूजा होती है वहीं पर देवता निवास करते हैं-सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सचिव ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाना है।
उन्होने कहा कि जहां पर नारियों की पूजा होती है वही पर देवता निवास करते है, महिला स्वयं में एक शक्ति है, उसके ऊपर दो परिवारों की जिम्मेदारी होती है। उन्होने कहा कि महिला दिवस सभी विकसित विकासशील देश में मनाया जाता है।
यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होनें महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के प्रयास किये है। भारत में महिलाओं को शिक्षा, मतदान करने का अधिकार और मौलिक अधिकार प्राप्त है। माता-पिता बेटे-बेटियों में कोई अन्तर नही समझते है।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी जया यादव, महिला अधिवक्ता किरन बाला सिंह, प्रतिभा सिंह, साबिरा खातून, विभा पाण्डेय, नीतू, राजेश्वरी सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मध्यस्थ अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी, पीएलवी राम प्रकाश पाण्डेय एवं शालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Comments