WJI की बैठक में संजय उपाध्याय कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष और पवन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव चुने गए

WJI की बैठक में संजय उपाध्याय कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष और पवन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव चुने गए

PPN NEWS

नई दिल्ली

WJI की जनरल बैठक में संजय उपाध्याय कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष और पवन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव चुने गए।


  • उत्तर प्रदेश से पवन श्रीवास्तव को अहम जिम्मेदारी, दो प्रदेशो का प्रभारी भी बनाया गया।


नई दिल्ली। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यू जे आई) ने राष्ट्रीय स्तर पर जनरल बॉडी सभा की बैठक गांधी शांति प्रतिष्ठान ,दिल्ली में किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माँ के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया गया।

जिसके उपरांत राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने पिछले तीन साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए यूनियन के संविधान में संशोधन की मंजूरी भी आम सभा में सर्वसम्मति से ली। जिसमें यूनियन का कार्यकाल तीन वर्ष करना व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कुल संख्या बढ़ाकर तीस करना तथा बाकी बचे राज्यों में जिला स्तर तक संगठन का विस्तार करना शामिल है। मंच का संचालन संजय उपाध्याय ने किया। डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव को पुनः चुनते हुए कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय को बनाया गया तो वही उत्तर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव पद पर सर्वसम्मति से चुनने के साथ ही दो प्रदेशो की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी।

संस्था के चुनाव अधिकारियों में एडवोकेट वीर प्रकाश,एडवोकेट आगा जीलानी,सीए फरीद अहमद खान,एडवोकेट जे पी ढांडा, एडवोकेट एम वाई खान मौजूद रहें। बैठक में नया मीडिया आयोग और पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकार कल्याण कोष बनाने की मांग की गई। देशभर से आए सदस्य मीडियाकर्मियों को आईआईएमसी महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने “डब्ल्यू जे आई मीडिया रत्न 2022” से सम्मानित किया।वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रकार के एन गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।डब्ल्यू जे आई की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर BMS के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार भी मौजूद रहें।

नवगठित डब्ल्यू जे आई कार्यकारिणी (2022-25) इस प्रकार रहेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विजय कुमार तोंगा

संजय सक्सेना

उदय कुमार मन्ना

विपिन चौहान

सुनील कुमार गुप्ता


राष्ट्रीय सचिव

पवन श्रीवास्तव

आदर्श शशिधरन

रणबीर गहलोत

विकास सुखीजा


 सेक्रेटरी पब्लिसिटी

लक्ष्मण इंदौरिया


कोषाध्यक्ष

 नरेंद्र धवन


सदस्य-राष्ट्रीय कार्यकारिणी

प्रमोद गोस्वामी, ईश मलिक, सरोज आचार्या, देवेंद्र पवार, महेश शर्मा, नरेश शर्मा, संजीव चौहान, नादिर त्यागी, अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता व राजकुमार भाटिया।


राष्ट्रीय आम सभा के दूसरे सत्र में देशभर से आए सदस्यों को डब्ल्यू जे आई मीडिया रत्न अवार्ड्स 2022 से नवाजा गया।सम्मानित पत्रकारों ने कहा कि डब्ल्यू जे आई का उक्त अवार्ड उनकी पत्रकारिता में उत्प्रेरक का काम करेगा। इस मौके पर अन्य अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *