वसीम रिजवी से जितेंद्र त्यागी बनने पर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने मिष्ठान वितरित किया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 7 December, 2021 09:51
- 1340

PPN NEWS
वसीम रिजवी से जितेंद्र त्यागी बनने पर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने मिष्ठान वितरित किया
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह
शाहजहांपुर । शौर्य दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ जी महाराज ने हनुमान मंदिर कचियानी खेड़ा कार्यकर्ताओं के साथ जाकर हनुमान जी के दर्शन कर मिष्ठान वितरित किया संज्ञान में लाना चाहता हूं कि बहुत ही खुशी का दिन है की पूर्व शिया बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है अब वसीम रिजवी जितेंद्र त्यागी नाम से जाने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही जितेंद्र त्यागी के घर वापसी आगमन पर स्वागत किया इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर यशवंत कुमार मैथिल, प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष उत्तम द्विवेदी, मंडल महासचिव महेंद्र पाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रीना सक्सेना, मंदिर पुजारी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments