बाबा अमरनाथ धाम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 25 November, 2021 18:47
- 1290

प्रतापगढ
25.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बाबा अमरनाथ धाम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर ब्लाक स्थित मंगापुर के बाबा अमरनाथ धाम का वार्षिकोत्सव !स्थापना दिवस समारोह) 25 नवंबर, 2021 (गुरुवार) को धूमधाम से संपन्न हो गया । इस अवसर पर कल 24 नवंबर, 2021(बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ।
आज 25 नवंबर, 2021 (गुरुवार) को पूर्णाहुति के क्रम में *यज्ञ हवन* एवं *प्रसाद* *वितरण* के साथ ही *गोसाईं भोज* का कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।
समस्त कार्यक्रम, मंदिर के संस्थापक स्व० गाजीराम साहू के परिवारीजन के सहयोग से बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति के निर्देशन तथा मुख्य पुजारी *पंडित राजाराम उपाध्याय* एवं सह पुजारी *पंडित बद्री प्रसाद* *मिश्र* की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में 1008 श्री संत तपस्वी नारायण दास के अलावा समिति के प्रमुख सहयोगी वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, उपाध्यक्ष बम बहादुर सिंह, मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, संजय त्रिपाठी, अवनीश शर्मा अंकुर, राजकुमार यादव राजू, कैप्टन बद्री प्रसाद उपाध्याय, सुशील मोदनवाल, कुलदीप उपाध्याय, आलोक त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, गंगाराम यादव, सत्यदेव उपाध्याय आज की उपस्थिति व उल्लेखनीय सहयोग रहा।
Comments