उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगरों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 May, 2020 21:46
- 2000

prakash prabhaw news
लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगरों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है
इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा निशुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सम्बंधित राज्य सरकारो से श्रमिकों/कामगारों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि श्रमिकों/कामगारों की प्रदेश वापसी के लिए निःशुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके ।उन्होने बताया कि पूरे देश से कामगारों/श्रमिकों के लिए निशुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार/श्रमिक प्रदेश लौट नहीं आते।

Comments