नासा के मैप में चमका उत्तर प्रदेश, ऊर्जा क्षेत्र में मिली वैश्विक पहचान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 April, 2026 19:48
- 66

नासा के मैप में चमका उत्तर प्रदेश, ऊर्जा क्षेत्र में मिली वैश्विक पहचान
नासा के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की अद्भुत चमक
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश बना देश का ऊर्जा मॉडल।
लखनऊ। सोमवार को जारी नासा (NASA) के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश का दुनिया के सबसे अधिक रोशन क्षेत्रों में शामिल होना राज्य की विद्युत व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बनकर उभरा है। यह वैश्विक मान्यता न केवल प्रदेश में बिजली की व्यापक पहुंच को दर्शाती है, बल्कि विश्वसनीय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की दिशा में सरकार की नीतियों की अंतर्राष्ट्रीय पुष्टि भी करती है।
इस सफलता के पीछे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में किए गए क्रांतिकारी सुधारों की मुख्य भूमिका रही है। प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। इसी कड़ी में घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की तीसरी इकाई का सफल संचालन ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ है।
सरकार ने ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए नए उपकेंद्रों की स्थापना और जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया है। अत्याधुनिक तकनीकों के समावेश से लाइन लॉस में उल्लेखनीय कमी आई है और आपूर्ति अधिक स्थिर हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ए के शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई इन योजनाओं से उपभोक्ता सुविधा और पारदर्शिता में भी सुधार हुआ है। आज प्रदेश में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिलने से आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है। नासा का यह आकलन उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और निवेश के लिए एक आदर्श प्रदेश के रूप में स्थापित करता है।

Comments