यूपी की झाँकी को मिला फिर प्रथम पुरस्कार

यूपी की झाँकी को मिला फिर प्रथम पुरस्कार

PPN NEWS

उत्तर प्रदेश 


यूपी की झाँकी को मिला फिर प्रथम पुरस्कार



यूपी की झाँकी को फिर प्रथम पुरस्कार
उत्तर प्रदेश की गणतंत्र दिवस झाँकी को इस साल फिर प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। 


यह झाँकी गत 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर निकली थी। चयन समिति के सदस्यों ने गीत और उसकी प्रस्तुति की खुले मन से सराहना की।


उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार कराई गई इस झाँकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और 'एक जिला एक उत्पाद परियोजना' की उपलब्धियों को दर्शाया गया था।

इस मनोरम झाँकी का निर्माण विविड इंडिया ने किया था।

गीत-संगीत इस झाँकी का मजबूत पक्ष था। प्रसिद्ध कवि-गीतकार वीरेन्द्र वत्स की लेखनी से निकले गीत 'काशी का गौरव लौटा जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा' को संगीत से सजाया है बॉलीवुड संगीतकार राजेश सोनी ने। आवाज मनीष शर्मा की है।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *