UP ATS ने झारखंड के 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश को मार गिराया

UP ATS ने झारखंड के 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश को मार गिराया

काशी में यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई डिप्टी एसपी और हेड कांस्टेबल की जान

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते ही भागने की फिराक में शुरू हुई मुठभेड़

उत्तर प्रदेश। वाराणसी में यूपी एटीएस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में शनिवार-रविवार की भोर हुई मुठभेड़ में झारखंड के कुख्यात नक्सली संगठन टीपीसी का कमांडर बृजेश गंझू मारा गया है। बृजेश पर झारखंड सरकार और एनआईए ने मिलाकर तीस लाख रुपये का इनाम रखा था और वह लंबे समय से एटीएस व एनआईए को वांछित चल रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा है। इस पर एटीएस और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंका मैदान के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस ने रुकने और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बृजेश बाइक से कूदकर टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में हुई क्रॉस फायरिंग में उसे गोली लगी। इस दौरान नक्सली की चलाई गोलियां डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेन्द्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए।

घायल बृजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से पुलिस ने असलहा और मोटरसाइकिल बरामद की है, वहीं फरार साथी की तलाश में इलाके में सघन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान जारी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *