अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, महिला घायल मुकदमा दर्ज
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 August, 2022 22:45
- 1719

PPN NEWS
अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, महिला घायल मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ-रायबरेली हाइवे पर स्थित पावर हाउस के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। महिला की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज नगर पंचायत के मऊ गांव में रहने वाली शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय खिन्नी लाल बुधवार की सुबह किसी जरूरी काम से पावर हाउस के बगल से होते हुए मोहनलालगंज कस्बे जा रही थी कि तभी पावर हाउस के पास मुड़ते ही लखनऊ-रायबरेली हाइवे पर लखनऊ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शारदा देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के मुताबिक महिला की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Comments