इटौंजा में सड़क हादसे ने ली युवक की जान, अज्ञात बस की टक्कर से हुई मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 April, 2026 18:56
- 78

इटौंजा में सड़क हादसे ने ली युवक की जान, अज्ञात बस की टक्कर से हुई मौत
कुंडापुर मोड़ पर अज्ञात बस ने युवक को मारी जोरदार टक्कर।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित।
इटौंजा लखनऊ। मंगलवार को इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडापुर मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 9:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक पैदल जा रहे युवक को अज्ञात बस ने जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटौंजा ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शुभम रावत (25 वर्ष), पुत्र सर्वेश, निवासी ग्राम चंदनापुर, थाना इटौंजा, लखनऊ के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने के साथ-साथ मृत्यु के कारणों की जांच और साक्ष्य जुटाने की विधिक कार्यवाही (पंचायतनामा) की जा रही है। पुलिस अज्ञात बस और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Comments