दुर्गागंज में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डीसीएम ट्रक में घुसी

दुर्गागंज में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डीसीएम ट्रक में घुसी

दुर्गागंज में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डीसीएम ट्रक में घुसी

​तेज रफ्तार डीसीएम खराब खड़े ट्रक से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद नहीं बची जान, परिवार में मचा कोहराम।

काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई रोड पर दुर्गागंज पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। करीब 12:30 बजे सड़क किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अरुण यादव (20) अंदर बुरी तरह फंस गया।

​हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। चालक के केबिन में फंसे होने की गंभीरता को देखते हुए मलिहाबाद और चौक फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों को विशेष रूप से बुलाया गया। पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक कड़े मशक्कत की और गैस कटर के जरिए केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अरुण को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​मृतक अरुण यादव रामपुर मसीढा रतन गांव का निवासी था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है, उसके परिवार में पिता हीरा लाल, माँ श्याम कुमारी और तीन भाई व एक बहन हैं। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह साफ है कि सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *