सकरा गांव में घर के अंदर घुसे अज्ञात चोर, नकदी व जेवरात सहित कीमती सामान पार

सकरा गांव में घर के अंदर घुसे अज्ञात चोर, नकदी व जेवरात सहित कीमती सामान पार

सकरा गांव में घर के अंदर घुसे अज्ञात चोर, नकदी व जेवरात सहित कीमती सामान पार

​छत पर सो रहे दंपती के सिरहाने से चाबी चोरी कर घर में दाखिल हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस।

घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की तीन विशेष टीमें।

काकोरी लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकरा में अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में सकरा निवासी नईम, पुत्र रसूल बक्स द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बीती रात उनके आवास पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना कारित की है।

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय नईम अपनी पत्नी नूरजहां के साथ मकान की छत पर सो रहे थे, जबकि उनके बच्चे एक विवाह समारोह में गए हुए थे। घर की चाबी नईम के सिरहाने रखी हुई थी। अज्ञात चोर मकान के पीछे की ओर से छत पर चढ़कर पहुंचे तथा सिरहाने रखी चाबी को चुराकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों द्वारा अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, मोबाइल फोन, लगभग ₹5,000 नकद व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इसके बाद चोर अलमारी को घर से बाहर निकट स्थित एक खेत में ले जाकर छोड़ गए।

​घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना काकोरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्यों के संकलन के लिए घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर वैज्ञानिक परीक्षण की कार्यवाही कराई जा रही है।

​प्रकरण में पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर कानून का उल्लंघन करने और चोरी करने के संबंध में उचित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं तलाश हेतु सघन प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के शीघ्र अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु सभी आवश्यक वैधानिक, तकनीकी एवं सुरागरसी संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *