25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई

25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई

PPN NEWS

लखनऊ।

अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ   

टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ पोषण और भावात्मक   सहयोग प्रदान करने की दिशा में आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को चंदन नगर 50 सैया  चिकित्सालय पर राष्ट्रीय क्षयउन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अधिकारी महोदय  के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ के मार्गदर्शन में आयोजित अवध हॉस्पिटल के द्वारा 25 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली प्रदान की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदननगर 50 सैया हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर आनंद त्रिपाठी व डॉ ए के दीक्षित नें की 

 इस अवसर पर डॉ आनंद त्रिपाठी जी सीएमएस ने बताया कि उपचार के दौरान उनकी ताकत और स्वस्थ बेहतर बना रहे इसलिए चना, मूंगफली, दलिया, दालें, गुड, सोयाबीन आदि जिसमें हाई प्रोटीन डाइट की समग्रीया शामिल है जो की मरीजों को शीघ्र स्वस्थ्य होने में सहायक होगी कार्यक्रम में सीएससी चंदन नगर के अधीक्षक डॉक्टर  शाहिद रजा ने बताया कि टीबी मरीजों को पोषणात्मक व भावात्मक सहयोग देने की दिशा में क्षेत्र में निरंतर विभिन्न संस्थानों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है विभिन्न संस्थान और समाज के लोग आगे आकर मरीजों को गोद ले रहे हैं उपचार के दौरान सहयोग और आत्मविश्वास मिल रहा है इस मौके पर अवध हॉस्पिटल से उपस्थित डॉक्टर अनिल गट्टानी जी ने बताया की अधिक से अधिक लोग इस मुहीम में जोड़कर टीबी मुक्त जनपद के लक्ष्य को मजबूत करें उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान हर टीबी मरीज को पोटली देकर मरीजों की स्वस्थ्य होने मदद की जा सकती है टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सहयोग देना हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व है! जब समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करेंगे तो वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक साहियोग प्राप्त होगा और जनपद को टीबी मुक्त बनाये  जाने के लक्ष्य को अवश्य हासिल किया जा सकेगा

 जिला क्षयरोग केंद्र  से श्री सौमित्र मिश्रा जी डीपीपीएमसी ने सभी टीबी मरीजों से अपील कि आप सभी भी टीबी की मुहिम में जुड़कर अपने पास पड़ोस में यदि कोई टीबी के लक्षण वाला व्यक्ति है तो उसको सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच कराएं टीबी की जांच एवं उपचार सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल निशुल्क है 

 कार्यक्रम में अवध हॉस्पिटल से डॉ सुनील, शल ओम प्रकाश, मेघा शर्मा तथा लोक बंधु टीबी यूनिट से श्अमित यादव एसटीएस,  अमित यादव टीबीएचवी चंदन नगर 50 सैया अस्पताल से नवीन शुक्ला टीबी एचबी आदि लोगों ने सहभागिता की!

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *