क्या है सही तरीका स्तन कैंसर को पहले से जानने का

क्या है सही तरीका स्तन कैंसर को पहले से जानने का

PPN NEWS

           

दिनांक 9/04/2026

अमित श्रीवास्तव/ ब्यूरो चीफ 

लखनऊ:  मेदांता हॉस्पिटल रानी लक्ष्मीबाई के संयुक्त रूप से रानी लक्ष्मीबाई के तत्वाधान   स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया।     


इस अवसर पर डॉक्टर रोमा प्रधान, एसोसिएट डायरेक्टर इंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट और सर्जरी ने वहाँ उपस्थित महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि स्तन कैंसर का पता शुरुआती चरण में चल जाए तो इसका सफल इलाज संभव है।


कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वयं स्तन जांच करने का सही तरीका भी बताया और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की असामान्य गांठ, दर्द या बदलाव दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।


डॉ नीलिमा  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रानी लक्ष्मीबाई  संयुक्त चिकित्सालय राजा जी पुरम लखनऊ ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच के महत्व को समझाना था, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रह सकें।


कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर प्राप्त किए। मेदांता के मार्केटिंग मैनेजर उस्मान भी मौजूद रहे

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *