यूपी कैबिनेट की बैठक को किया स्थगित, हुई शोक सभा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 October, 2022 20:18
- 4944

PPN NEWS
लखनऊ।
इज़हार अहमद की रिपोर्ट
यूपी कैबिनेट की बैठक को किया स्थगित, हुई शोक सभा
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली।
82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते सोमवार को सुबह 11 बजे से लोकभवन में बुलाई गई बैठक शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित हो गई।
Comments