श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 July, 2026 20:23
- 84

श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग में आज छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय इस्त्री सत्संग सभा एवं दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया गया।
समागम के दौरान भाई जस्करण सिंह जी ने गुरु हरगोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन, उपदेशों तथा सिख पंथ के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगत को बताया कि गुरु साहिब ने आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने ‘मीरी-पीरी’ की परंपरा स्थापित कर धर्म और समाज की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर गुरु साहिब का पावन उपदेश “भै काहू कउ देत नहि, नहि भै मानत आन॥” का भी स्मरण किया गया, जिसका अर्थ है कि सच्चा सिख न किसी को भय देता है और न ही किसी से भय स्वीकार करता है।
दीवान की समाप्ति पर संगत को मिस्सी पराठे एवं मट्ठे का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्मल सिंह, रतपाल सिंह, हरजीत सिंह सरला, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह, इकबाल सिंह, इंदर मोहन चावला, हरविंदर सिंह, मनमोहन सिंह सहित अन्य समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

Comments