मोहनलालगंज में भारत माता पूजन के बाद निकाली गई शोभायात्रा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 November, 2021 23:29
- 554

PPN NEWS
लखनऊ।
मोहनलालगंज में भारत माता पूजन के बाद निकाली गई शोभायात्रा
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
मोहनलालगंज में शनिवार को भारत माता पूजन कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवको ,भाजपा कार्यकर्ताओं व आमलोगो ने हिस्सा लिया, भारत माता पूजन के बाद निकाली गई शोभायात्रा मोहनलालगंज कस्बा की गलियों से होते हुए नवजीवन इण्टर कालेज के पास समाप्त हुईं।
स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित भारत पूजन कार्यक्रम के अन्तर्गत मोहनलालगंज के नवजीवन इंटर कॉलेज में भारत माता का संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजन करने के बाद कस्बा मोहनलालगंज में शोभायात्रा निकाली, जिसमें आए लोगों ने भारत के विकास व एकता का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष धीरू पाण्डेय, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हंसराज, मुकेश द्विवेदी, ललित मिश्रा, मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय, पूर्व विधायक चंद्रा रावत, जिला महामंत्री रामलाल वर्मा, विशाल तिवारी, सनी पांडेय, चंकी पांडेय, अमित मिश्रा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह व नवीन मिश्रा, प्रीतम मिश्रा,मनीष तिवारी प्रदीप सिंह, अंजनी शुक्ला सहित स्वयंसेवक ,पत्रकार, व्यापारी व अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments