लापता सचिवालय कर्मी का बाग में लटका मिला शव

लापता सचिवालय कर्मी का बाग में लटका मिला शव

लापता सचिवालय कर्मी का बाग में लटका मिला शव

मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने मफलर से लगाया मौत का फंदा।

पत्नी के निधन के बाद से अवसाद में थे नमामि गंगे परियोजना के अनुसेवक।

काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहू में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सोमवार शाम से लापता एक व्यक्ति का शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से लटका पाया गया। मृतक की पहचान राजकिशोर (52) के रूप में हुई है, जो लखनऊ सचिवालय में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत अनुसेवक के पद पर तैनात थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक के पुत्र रविराज रावत ने सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पिता शाम 4 बजे से घर से निकले हैं और वापस नहीं आए। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल लोकेशन और अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की थी, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उनका शव बाग में मफलर के सहारे लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और वीडियोग्राफी कराई।

​परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से ही राजकिशोर मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। इसी तनाव के कारण वे अक्सर गुमसुम रहते थे और कभी-कभी शराब का सेवन भी करने लगे थे। परिजनों के अनुसार, वह करीब पांच साल पहले भी इसी तरह बिना बताए घर से चले गए थे, लेकिन तब वह रिश्तेदारों के पास सकुशल मिल गए थे। पुलिस ने बताया कि मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *