स्वात फ्रेंच, मार्शल आर्ट खेल की विधाओ का किया गया प्रदर्शन

स्वात फ्रेंच, मार्शल आर्ट खेल की विधाओ का किया गया प्रदर्शन

PPN NEWS

लखनऊ

दिनांक 23-12-2021

स्वात फ्रेंच, मार्शल आर्ट खेल की विधाओ का किया गया प्रदर्शन


स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा, आई0एम0आर0टी0 बिजनेस स्कूल, गोमतीनगर लखनऊ में स्वात फ्रेंच, मार्शल आर्ट खेल की विधाओ का वृहद प्रदर्शन किया गया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति के अंतगर्त महिलाओ को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाना रहा।

इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय राणा, इसी संदर्भ में एशियन स्वात प्रतियोगिता के लिए चयनित भारतीय स्वात टीम में सम्मलित दिव्यांशा तिवारी, स्निग्धा मालविया, मंजरी दूबे मौजूद थी तथा राष्ट्रीय स्वात प्रतियोगिता के पदक विजेता कपिल खुराना, शैलेश मिश्रा, शैलेश कुमार जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ी भी है, पूर्व कार्यकारी निदेशक तथा अर्जुन अवार्डी रचना गोविल ने विशेष रुप से कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया तथा खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वात एसोसिएशन के सचिव के0 बी0 पंत जी तथा कोषाध्यक्ष कमल जोशी जी ने आयोजको और खिलाड़ियो को धन्यवाद दिया। नुपूर सिंह जी ने स्वात खेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम के समापन पर आई0एम0आर0टी0 बिजनेस स्कूल के चेयरमैन देशराज बंसल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला आत्मरक्षा तथा सशक्तिकरण की तरफ एक कदम बत़ाया ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *