संजय यादव बने लखनऊ समाजवादी व्यापार सभा के नए जिलाध्यक्ष
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 February, 2026 20:28
- 78

संजय यादव बने लखनऊ समाजवादी व्यापार सभा के नए जिलाध्यक्ष
समाजवादी व्यापार सभा के संगठन को मिली नई मजबूती।
पार्टी कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
लखनऊ। मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सांगठनिक ढांचे को विस्तार देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने संजय यादव को समाजवादी व्यापार सभा जनपद लखनऊ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन की घोषणा के बाद कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत और जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान नेताओं ने उम्मीद जताई कि संजय यादव के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को प्रखरता से उठाया जाएगा और व्यापार सभा का आधार और अधिक व्यापक होगा।
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर, जिला उपाध्यक्ष टी.बी. सिंह, इब्राहिम मंसूरी, जलाल अकबर खान और विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज उमाशंकर वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सलीम काकोरी, आकाश और शौकत अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Comments