वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 551जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न

वैदिक मंत्रोच्चारण  के साथ 551जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न

PPN NEWS

वैदिक मंत्रोच्चारण  के साथ 551जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न



 बलिया। समाज कल्याण विभाग, बलिया द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर (बेल्थरा रोड) के लाल मणि बाबा ऋषि इंटर कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक रूप से 551 जोड़ो का धार्मिक रीति तथा वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति-रिवाज और पूरी भव्यता के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमे से 542 हिंदू धर्म से संबंधित तथा 9 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समुदाय से संबंधित जोड़े रहे। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, उत्तर प्रदेश दानिश आजाद अंसारी शामिल हुए।इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत उपस्थित राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा उपस्थित स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक स्वागत गीत और शिवमांगलिक व विवाह गीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।


 सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ माइक से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, सिंदूरदान, जयमाल,होम-हवन के बाद विवाह के सातो वचनों से वर वधुओं को अवगत कराकर मांगलिक विवाह की रस्म सम्पन्न कराया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी नव दाम्पत्य जोड़ो का पारंपरिक विधि विधान से उत्साह पूर्ण वातावरण में विवाह और निकाह संपन्न हुआ। राज्यमंत्री, जिलाधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य उपस्थित अतिथियों  के द्वारा *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना* के तहत वर वधुओं को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 


इस सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से प्रदेश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारे के उद्देश्य के अनुरूप सभी को अपने परिवार का हिस्सा माना है। कहा कि मोदी और योगी सरकार पूरी ईमानदारी से देश के पिछड़े, अल्पसंख्यक,वंचित, गरीब असहाय व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनके उत्थान के लिए दृढ़संकल्पित है। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आपके लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, आप लोगों के सपनों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अपना समझा है एवं पूरी तत्परता के साथ आप लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए 24 घंटे प्रयासरत हैं।महिला सशक्तिकरण, नारी वंदन,  मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओ को सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाकर नारी शक्ति को मजबूती व बल प्रदान करने के साथ साथ आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही है। उन्होंने समस्त नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई भी दिया। 


इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा आगामी जीवन में आपको  ढेर सारी खुशियां मिले,आपका जीवन बेहतर हो। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से निःशुल्क बेटियों की शादी की व्यवस्था की गई है, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तन्मयता से क्रियान्वित किया जा रहा है।


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शहजानन्द राय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रशासन के माध्यम से सभी जनकल्याणकारी योजनाएं वंचित तबके के पास उसके दरवाजे तक उनको लाभान्वित करने पहुंच रही है, पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। उन्होंने वहां 

उपस्थित नवदम्पत्तियों को खुशहाल जीवन में प्रवेश करने वाले सभी वर-वधुओं के आर्थिक, सामाजिक विकास और सुखमय जीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। 


भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई और शादी तक के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर तबके के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।जो भी नवदंपति आज शादी के बंधन में बंधे हैं वे सभी गरीब और वंचित तबके के लोग हैं

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *