सीएनजी भराते समय ऑटो बनी आग का गोला

सीएनजी भराते समय ऑटो बनी आग का गोला

PPN NEWS

कौशांबी


सीएनजी भराते समय ऑटो बनी आग का गोला



यूपी के कौशांबी जिले में पेट्रोल पंप पर  सीएनजी भरते समय ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो रिक्शा आग का गोला बन गया।


ऑटो में आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारी के साथ आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ऑटो जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका था। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप में नही लगी, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। 


घटना करारी थाना के आरपी जयसवाल फीलिंग स्टेशन( पेट्रोल पंप )की है। जहा पर करारी कस्बे के रहने वाले सरकार हैदर का ड्राइवर ऑटो रिक्शा लेकर सीएनजी भरवाने पेट्रोल पंप पर आया था।


ऑटो रिक्शा में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सीएनजी गैस डाल दिया। जैसे ही ड्राइवर ने ऑटो स्टाट किया, अचानक ऑटो में आग लग गयी। आग लगने से पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई। कर्मचारी पेट्रोल पंप छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भाग गए।


इसकी सूचना करारी पुलिस के अलावा अग्निशमन दल को दी गयी। सूचना पर पहुची अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग पर आबू पाया। लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह से जल चुका था। ग़नीमत रही कि पेट्रोल पम्प पर आग नही लगी। नही तो बड़ा हादसा हो जाता।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *