संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया गया शुभारंभ

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया गया शुभारंभ

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया गया शुभारंभ

पी पी एन न्यूज

रिपोर्ट, कमलेन्द्र सिंह जाफरगंज/फतेहपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी परिसर में अधीक्षक डॉक्टर सुनील चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से संचारी रोग जैसे डेंगू,चिकनगुनिया,बुखार तथा फाइलेरिया से बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए अपने घर के खिड़की दरवाजे में जाली लगाना चाहिए और मच्छरदानी का प्रयोग करें। कहा कि बरसात के मौसम में आसपास कहीं भी पानी एकत्र ना होने पाए इसके अलावा छत में रखी पानी की टंकी को ढक कर रखें।

साथ ही कूलर, गमले के पानी को भी बदलते रहे, गड्ढे में भरे पानी में मिट्टी डालकर उसे समतल बनाएं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा लगातार नगर में संचारी रोग के रोकथाम के लिए दवा का भी छिड़काव किया जाएगा।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी के अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, दिनेश तिवारी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद द्विवेदी, अशोक द्विवेदी के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर पंकज अवस्थी, डॉ नीरज गुप्ता, डॉक्टर सत्य व्रत सचान, डॉक्टर पीबी सिंह, डॉ जय सिंह नगर पालिका परिषद के सफाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला, फार्मेसिस्ट राजकुमार साहू, रमाकांत, बच्छराज के अलावा वार्ड बॉय मुकेश पांडे नरेंद्र दुबे तथा योगेश गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *