सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

बालागंज आलू स्टोर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालागंज स्थित आलू स्टोर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वादी मनोज कुमार, निवासी मोज्जमनगर, थाना सआदतगंज द्वारा पुलिस को लिखित सूचना दी गई कि उनका पुत्र अभिनव चौधरी बुधवार की रात भोजन करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान बालागंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में अभिनव को तत्काल उपचार के लिए ऐरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *