राष्ट्रहित में भाजपा को वोट करें : डॉ यशवंत मैथिल

राष्ट्रहित में भाजपा को वोट करें : डॉ यशवंत मैथिल

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

राष्ट्रहित में भाजपा को वोट करें : डॉ यशवंत मैथिल


शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत कुमार मैथिल ने उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें, साथ ही जनता से अपील करके भारतीय जनता पार्टी के लिए देश हित में मतदान कराएं जिससे उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए एक बार फिर योगी की सरकार उत्तर प्रदेश मे बने।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही कर्म योगी एवं गौ भक्त हैं। हमारा संगठन गोवंश बचाने एवं घर वापसी के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसलिए हमे ऐसी सरकार को चुनना होगा जिससे हम और हमारा सनातन धर्म सुरक्षित रहे। आपको अवगत कराते चलें कि राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ संपूर्ण भारत में फैला हुआ है।



विधानसभा चुनाव चल रहे हैं,जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी तब ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान होगी ।



यदि हम लोगों ने इस समय कोई भी चूक की तो 5 साल पछताना पड़ेगा। सपा के जनप्रतिनिधि गोवंश पर कटर चलाने की बात कर रहे हैं। वह बहुत ही दूषित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से देश का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *