रामपुर मथुरा क्षेत्र के 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी , दहशत में 16 गांव के लोग
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 31 July, 2020 16:58
- 2862

prakash prabhaw news
रामपुर मथुरा क्षेत्र के 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी , दहशत में 16 गांव के लोग ।
रिपोर्ट - ब्यूरोचीफ मनोज कुमार सीतापुर।
रामपुर मथुरा , सीतापुर।
रामपुर मथुरा क्षेत्र में नदी उफनाई 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी आबादी की ओर पानी आ जाने के कारण दहशत में हुए करीब 16 गांव के लोग । वही आपको बताते दे कि रामपुर मथुरा में रातों रात घाघरा नदी में आई बाढ़ से पूरा गंजरी इलाका के लोगों के घरों में दो से 3 फीट तक पानी चल गया है।
दरवाजे से लेकर चूल्हे चौके तक पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा । जिससे खाना बनाने से लेकर सोने तक के लिए कोई स्थान ही नहीं बचा। घरों में रखा राशन अचानक आई बाढ़ से खराब हो गया। घाघरा नदी उफनाई 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, आबादी की ओर पानी आने से दहशत में 16 गांव के लोग तटवर्ती गांव के लोग करने लगे पलायन। तटबंध को बचाने के लिए लगातार डाले जाएं बोल्डर ।
गाजरी क्षेत्र घाघरा नदी की तलहटी में बसी ग्राम पंचायतों में आधा दर्जन के आस पास ग्राम पंचायतों के बाढ़ की चपेट मे आये 50 मजरे , जिसमे लगभग 2500 परिवार, 12,000 की आबादी, रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंगरौरा के हरपाल पुरवा व निरंजन पुरवा, अंगरौरा बाढ़ से जलमग्न है । जिसमे लगभग 150 घर है। और लगभग 700 की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत अटौरा के खुन्ना पुरवा , बक्शी पुरवा, फतेहपुरवा, मर्रा पुरवा, सुंदर नगर, रानीगंज, मिश्रण पुरवा , बुद्धि पुरवा आदि तमाम गांवो मे 700 घर व 4000 की आबादी निवास करती है।जो कि बाढ़ की चपेट में आ गई है।
ग्राम पंचायत कनरखी के सोतीपुरवा, हरी पुरवा, कनरखी घाट, कैलाश पुरवा, हरिहर पुरवा बनवारी पुरवा, जग्गन्नाथ पुरवा, बंगाली पुरवा, कंधई पुरवा, भवानी पुरवा, अर्जुन पुरवा, बलेसर पुरवा, छदारी पुरवा आदि मे लगभग 600 घर समेत 2500 की आबादी बाढ़ग्रस्त है
ग्राम पंचायत शुकुल पुरवा के कुन्ना पुरवा, टपरा, रामचरण पुरवा, रामरूप पुरवा, झंगटू पुरवा, छोटे पुरवा, लोधन पुरवा, महाजन पुरवा, सुंदर पुरवा, नागेशर पुरवा, बुचऊ पुरवा, पीताम्बर पुरवा आदि गांव मे 600 परिवार व लगभग 3000 हजार की आबादी निवास करती है । जो बाढ़ की चपेट मे है। महमूदाबाद उपजिलाधिकारी गिरीश झा , तहसीलदार अशोक कुमार , कानूनगो रमाकांत अवस्थी व हल्का लेखपालों की ड्यूटी संबंधित ग्राम पंचायतों में लगाते हुए नावों की संख्या बढ़ा दी गई है। और लोगों को ऊंचे स्थान पर आने की हिदायत दी जा रही है।
Comments