रक्त से लिखा पत्र ,उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई मांगी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 31 May, 2020 14:26
- 3151

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कानपुर नगर
ब्यूरो रिपोर्ट - सुरेन्द्र शुक्ल
रक्तपत्र के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व इंटक अध्यक्ष विकास अवस्थी ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई मांगी।
कानपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस इंटेक व कानपुर नगर से ओजस्वी युवा कांग्रेस के सिपाही विकास अवस्थी ने आज अपने रक्त पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में जेल में बंद करवाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से अजय कुमार लल्लू सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता की जल्द रिहाई की भी मांग की।
कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने लगातार प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंदो को लॉक डॉउन के समय राशन वितरण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य किया है।
Comments