प्रिंसिपल रामवृक्ष यादव के विदाई समारोह में ग्रामीणों की आँखे हुई नम

प्रिंसिपल रामवृक्ष यादव के विदाई समारोह में ग्रामीणों की आँखे हुई नम
जीपीआरपी इंटर कॉलेज, सुदौली में प्रिंसिपल रामवृक्ष यादव को भावभीनी विदाई ।

बछरावां रायबरेली जीपीआरपी इंटर कॉलेज, सुदौली के प्रिंसिपल रामवृक्ष यादव को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर गांव व क्षेत्रवासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

अपने कार्यकाल के दौरान प्रिंसिपल रामवृक्ष यादव ने विद्यालय में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसके कारण विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सुधार हुआ। उनके मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विदाई समारोह के उपलक्ष्य में जायसवाल ट्रेडर्स परिसर में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रिंसिपल का सम्मान किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक एवं प्रशासक बताया।

इस अवसर पर समाजसेवी रामू जायसवाल, श्यामू जायसवाल, साकेत त्रिपाठी, लल्लू राम यादव, विनोद यादव, विजय शंकर यादव, अरुण यादव, देवनाथ यादव, मनोज (अंकल), मोनू (दादा), गुड्डन यादव, आदित्य त्रिवेदी, सोनू दीक्षित, अनिल बाजपेई, विजय अवस्थी, नवरत्न दीक्षित, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. परशुराम त्रिपाठी, फूलचंद जायसवाल एवं कनक बहादुर सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रिंसिपल रामवृक्ष यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *