स.वि.अधि.पं. सेवा संघ उ.प्र. के प्रांतीय अध्यक्ष बने मैनेजर सिंह व प्रांतीय महामंत्री पद पर कमल किशोर शुक्ला ने बाजी मारी

मोहनलालगंज, लखनऊ।

रिपोर्ट- सरोज यादव।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव अपने पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार 16 मई 2022 को दारुलशफा कार्यालय लखनऊ के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह से.नि. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की देखरेख में सकुशल संपन्न हुए निर्वाचन में सर्व सम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें मैनेजर सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष और गोसाईगंज ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के  पद पर तैनात कमल किशोर शुक्ला को प्रांतीय महासचिव चुना गया। इसके साथ ही दिनेश सिंघल को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, आनंद मोहन, अहिबरन व राकेश दीक्षित को प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा शशांक सक्सेना को प्रांतीय मंत्री, अनिल पाल व आशुतोष मिश्रा को संगठन मंत्री, रामकुमार उपाध्याय को संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार बाजपेई को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र बहादुर सिंह संप्रेक्षण के अलावा पूर्णेन्दु दीक्षित व मनबोध कुमार लाल को प्रांतीय संरक्षक चुना गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *