दुबग्गा पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर, चोरी की बाइक और तार बरामद
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 July, 2026 21:10
- 59

दुबग्गा पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर, चोरी की बाइक और तार बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने की कई वारदातों का खुलासा किया है।
दुबग्गा लखनऊ। लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सज्जाद उर्फ बंगाली और साजिद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और 400 मीटर लंबा तार बरामद किया है।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फरवरी में महिपतमऊ स्थित एक निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी, इसके अलावा पिछले सप्ताह चिनहट क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल और कीमती जेवरात भी उड़ाए थे। चोरी किए गए गहने और मोबाइल वे राहगीरों को बेच देते थे।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन अभियुक्तों पर चोरी और अन्य अपराधों के तहत कार्रवाई की गई है, जिनमें चोरी की संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करना और घर में जबरन घुसकर चोरी करना शामिल है। इन पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम अब उनके अन्य आपराधिक संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Comments