PM मोदी को स्वयं मीडिया के सामने आकर खुला संवाद करना चाहिए-लोकदल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 June, 2026 21:05
- 44

PPN NEWS
प्रधानमंत्री अपने 12 वर्षों के कार्यकाल पर मीडिया के सामने संवाद करें — लोकदल
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के साथ संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। लेकिन देश की जनता और विशेष रूप से युवाओं के मन में कई महत्वपूर्ण प्रश्न आज भी अनुत्तरित हैं।
सुनील सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपने 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर इतनी आश्वस्त है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं मीडिया के सामने आकर खुला संवाद करना चाहिए और देश के सवालों का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की आवश्यकता आखिर क्यों पड़ रही है? सरकार बताए कि रोजगार सृजन के मोर्चे पर क्या उपलब्धियां रही हैं और युवाओं से किए गए वादों का क्या हुआ?
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री को देश के युवाओं के साथ सीधा संवाद कर उनकी चिंताओं का जवाब देना चाहिए।
सुनील सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार केवल उपलब्धियों का प्रचार करने के बजाय जनता के वास्तविक सवालों पर भी खुलकर चर्चा करे। देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि 12 वर्षों के शासन में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर क्या ठोस प्रगति हुई है।

Comments