PM मोदी ने सपा को बताया रेड अलर्ट तो अखिलेश ने कही ये बात
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 December, 2021 05:19
- 5053

PPN NEWS
यूपी
PM मोदी ने सपा को बताया रेड अलर्ट
चुनाव आते ही वहां की फिजाओं में एक अजीब सा माहौल हो जाता है।
राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर निशाना साधना भी जारी है. गोरोखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार को सपा पर निशाना साधा और उसे यूपी के लिए रेड अलर्ट बताया. उन्होंने कहा, “लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब है. आपकी दुख-तकलीफों से नहीं. लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए. लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए और इसलिए, याद रखिए, लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी.”
सपा ने किया पलटवार
पीएम मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “BJP के लिए 'रेड एलर्ट' है महंगाई का; बेरोज़गारी-बेकारी का; किसान-मज़दूर की बदहाली का; हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का; बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और 'लाल टोपी' का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी. लाल का इंक़लाब होगा बाइस में बदलाव होगा!”
Comments