पारा पत्रकार प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 August, 2026 18:49
- 56

पारा पत्रकार प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पारा पत्रकार प्रेस क्लब के तिकोनिया स्थित पत्रकार अड्डे पर देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।
गणतंत्र और लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पित इस राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित वक्ताओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प पर जोर दिया।
पारा लखनऊ। पारा पत्रकार प्रेस क्लब के तिकोनिया स्थित पत्रकार अड्डे पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। पत्रकार चंद्रभान यादव, समीर खान सुल्तान, जनाब खान, एसपी पांडेय ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया।
तिरंगा फहराते ही पत्रकार साथियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में पत्रकार दीपक सिंह, अकील अहमद, अधिवक्ता रत्नेश गुप्ता, अधिवक्ता अभिषेक, अरुण पांडेय, कमलेश यादव, पंकज विश्वकर्मा, रहीस, फिरोज खान, रोहित रावत, सुमित यादव, मोहित चतुर्वेदी तमाम पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज एवं राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल खबरों को सामने लाना ही नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनना भी है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पत्रकार साथियों एवं उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
Comments