पंचायत भवन का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 January, 2022 19:55
- 661

पंचायत भवन का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
शाहजहांपुर। विकास खण्ड भावलखेड़ा के ग्राम पंचायत रामापुर बरकतपुर में विभिन्न विकास योजनाओं का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रोड व खेल मैदान का शिलान्यास भी किया। वही उन्होंने ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण भी किया। इसके पश्चात श्री खन्ना ने मंच से शालिनी सिंह प्रधान ग्राम पंचायत रामापुर बरकतपुर व मानवेंद्र सिंह प्रतिनिधि सुरेश खन्ना द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य कराए है। उन्होंने कहा अभी तक डबल इंजन की सरकार से विकास कार्य कराए जाते थे अब ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास कार्य कराए जायेंगे। अब ग्राम प्रधान गांव में 5 लाख तक विकास कार्य स्वयं से करा सकते है। उद्घाटन समारोह में लोई खेड़ा सद्भाव समिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें अशोक श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, दिनेश पाल सिंह, मोहित सिंह, सूरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, भानु सिंह, नेहरू सिंह, अभिषेक सिंह, कुलदीप गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही ग्राम प्रधान रामापुर बरकतपुर शालिनी सिहं वं मानवेन्द्र सिहं ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को श्रीगणेश एवं राम दरबार की प्रतिमाएं भेंटकर सम्मानित किया।
उदय वीर सिंह शाहजहांपुर
Comments