सत्ता के लिए संघर्ष है अनिवार्य, 2027 की तैयारी में जुटे समाजवादी

सत्ता के लिए संघर्ष है अनिवार्य, 2027 की तैयारी में जुटे समाजवादी

​सत्ता के लिए संघर्ष है अनिवार्य, 2027 की तैयारी में जुटे समाजवादी

2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी आंदोलन के लिए होगा निर्णायक।

अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी सपा।

लखनऊ। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनीति में संघर्ष किए बिना कभी भी किसी को सत्ता नहीं मिल सकती। उन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को याद करते हुए कहा कि वे अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित रहे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे।

​शिवपाल सिंह यादव ने क्षेत्र के पूर्व लोकप्रिय विधायक गौरीशंकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी और जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण में सदैव अग्रणी रहे। मलिहाबाद क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान आज भी उनकी सेवा का प्रमाण हैं। वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रशासन बेलगाम हो चुका है, शिक्षा पर गहरा संकट है और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।

​राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन की सफलता के लिए 2027 की निर्णायक घड़ी आने वाली है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक बड़े पैमाने पर संघर्ष कर रही है और इसी संघर्ष की बदौलत 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान काकोरी के झाखरबाग चौराहा, अंधे की चौकी, कसमंडी और नवीपनाह सहित कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

​इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव, सपा नेता दिनेश सिंह भौकाली और प्रधान हरिशंकर यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभूषण यादव मुन्ना, जयपाल पथिक, धीरज यादव, प्रदेश सचिव रामगोपाल यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट संतोष यादव, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिला पंचायत सदस्य पन्नालाल रावत, निहाल अहमद सिद्दीकी, जितेन्द्र यादव गुड्डू, सिद्धू लाल यादव, राम विलास यादव, संदीप सिंह यादव, सुरसेन त्यागी, विशाल रावत, पार्षद शनि रावत, वीर सिंह यादव, विकास यादव, दिगपाल सिंह यादव सहित भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *