मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मजदूरों का डिटेल और ट्रेन चलाने की मांग की
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 May, 2020 19:39
- 3846

Prakash Prabhaw News
सुरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मजदूरों का डिटेल और ट्रेन चलाने की मांग की
प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पीसीसी ने बनाया कोर्डिनेशन कमेटी
लखनऊ 6 मई 2020। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अजय लल्लूजी की अध्यक्षता में एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई है जो मजदूरों और प्रशासन के बीच समन्वय और प्रशासन की मदद का काम करेगी जिससे मजदूर सुरक्षित अपने घर जा सकें।
इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन 'आदित्य', पूर्व विधायक अजय राय, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष - पूर्व विधायक पंकज मालिक जी और विधायक सोहेल अंसारी जी का नाम शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूर भाइयों- बहनों से निवेदन किया है कि वो ट्रेन से एकदम निश्चिंत होकर घर लौटें। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस टिकट का खर्च वहन करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मजदूरों का डिटेल मांगी है। प्रवासी मजदूरो को घर वापस भेजने के लिये और अधिक ट्रेन चलाने की मांग की है।
Comments