Monday 25 Sep 2023 14:22 PM

Breaking News:

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 विकास का महाकुम्भ है- मुकेश अम्बानी।

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 विकास का महाकुम्भ है- मुकेश अम्बानी।

PPN NEWS

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 विकास का महाकुम्भ है- मुकेश अम्बानी।



रिपोर्ट- नवीन वर्मा।


उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में पधारे उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने स्टेज पर बोलते हुए कहा, लखनऊ पुण्य नगरी है, लक्ष्मण जी की नगरी है। 


मोदी जी आपके प्रयासों से इंडिया आज अमृतकाल के दौर में है। योगी जी ने नया उत्तर प्रदेश बनाया। यूपी विकास का महाकुंभ है।


मुझे यहां दूसरी बार आकर बहुत अच्छा लगा। हम अतिरिक्त 75 हजार करोड़ यूपी में निवेश करेंगे। रिलायंस यूपी में 2018 से अब तक 50 हजार करोड़ का निवेश कर चुकी है।


75 हजार करोड़ का नया निवेश मिलाकर कुल निवेश 1.25 लाख करोड़ हो जाएगा। यूपी 5 वर्षों के भीतर ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं इस निवेश से उत्तर प्रदेश रोजगार के 1 लाख नए अवसर भी पैदा होंगे। उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम कालखण्ड धुतु हो चुका है।


मुकेश अम्बानी ने कहा, सम्माननीय योगी जी, आज यूपी आशा का केंद्र बन गया है। यूपी इज आल्सो बिल्ट फ़ॉर हाइली मोटिवेटेड एंड रिजल्ट ओरिएंटेड स्टेट। दिसम्बर 2023 तक इस प्रदेश के हर गांव और शहर में जियो नेटवर्क 4 जी, 5 जी पहुंच जाएगा। रिलायंस के बायो एनर्जी प्रोजेक्ट से यूपी के किसानों को बड़ा फायदा होगा अन्नदाता किसान अब ऊर्जादाता भी बनेंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *