मिशन शक्ति के तहत मंदिर में महिलाओं को किया गया जागरूक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 24 June, 2022 21:41
- 1810

PPN NEWS
मिशन शक्ति के तहत मंदिर में महिलाओं को किया गया जागरूक
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट-सरोज यादव।
महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को निगोहां के दुर्गा माता मंदिर में महिलाओं और छात्राओं को महिला उपनिरीक्षक स्वाति चौधरी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक स्वाति चौधरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं।
साथ ही ऑन लाइन ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताते हुए पंपलेट भी बांटे गए। महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।
Comments